मुलाना। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने एक बुलेट का 24,500 रुपये का चालान काटा।
जानकारी के अनुसार युवक अपनी बुलेट पर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाला साइलेंसर, नंबर प्लेट पर रिवाल्वर का प्रतीक तथा प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चला रहा था। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। संवाद