अंबाला में ड्रंक एंड ड्राइव के तहत वाहन चालकों को चेक करती अंबाला पुलिस। प्रवक्ता
अंबाला। शुक्रवार रात्रि चलाए गए ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत 25 वाहन चालकों के चालान काटे गए। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के दिशा निर्देश व पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में अंबाला ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों के ऊपर कड़ा शिकंजा कसना था l ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 206 वाहन चालकों को चेक किया, इनमें से नशे का सेवन करके चलने वाले 25 वाहन चालकों के अभियान के तहत चालान किए गए l