फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरे 16 गाय व एक बछड़े को पुलिस ने करवाया मुक्त, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के देवी नगर के पास से पुलिस ने पशुओं से भरे ट्रक को काबू किया। टीम ने तिरपाल उठाकर देखा तो 16 गाय व एक बछड़े को ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक अमृतसर निवासी जस्सा मसीह को काबू किया। सदर थाना प्रभारी शंभू लाल ने बताया कि उन्हें गोरक्षा दल से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा है। नाकाबंदी कर पुलिस ने ट्रक को काबू किया। आरोपी से जब पशुओं को ले जाने से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। पूछताछ में बताया कि वह अमृतसर से ट्रक जयपुर ले जा रहा था। गो रक्षा दल में जगदेव संधु, सतीश सेठ, कुलवंत सैनी, सुरिंद्र राणा, धीरज पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें