पानीपत। पुलिस ने चार बच्चों की हत्यारोपी पूनम को कड़ी सजा दिलाने के लिए सबूत जुटाने तेज कर दिए हैं। एफएसएल और पुलिस की टीम शुक्रवार को पूनम के मायका सिवाह गांव में पहुंची। टीम करीब दो घंटे तक रही। यहां दीपक के घर और हादसा स्थल पर क्राइम सीन का नक्शा तैयार किया। पुलिस ने जिया की मां प्रिया, पिता दीपक, ताऊ सुरेंद्र और ताई पारूल के बयान दर्ज किए। ब्यूरो