अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा देश के निर्माण के लिए लड़ती है। भाजपा का मकसद 2047 तक विकसित भारत का निर्माण हो, इसलिए भाजपा के लोग जी जान से लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि पी. चिदंबरम ने एक बयान में कहा था कि भाजपा हर चुनाव में ऐसे लड़ती है जैसे यह देश की आखिरी लड़ाई हो। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद हमले को लेकर दिए गए बयान पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि संसद पर हमला हुआ है और वो इसको इस तरह से कह रहे हैं जैसे उनके रिश्तेदार हों। इसकी जांच चल रही है जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला खोदाई हुकुम तो नहीं है हम उम्मीद नहीं खोएंगे पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने दो टूक कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला खुदाई फैसला ही है, इसे मान लेना ही अच्छी है और यह अब हमेशा के लिए रहेगा इसे कोई हटा नहीं सकता। संवाद