फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहीदी दिवस पर कवि सम्मेलन आज

Tue, 11 Nov 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के सिक्ख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित बैठक में मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। नौवीं पातशाही साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350 साल के शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मंगलवार को छावनी के सिक्ख सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में सिंह एजुकेशन सोसायटी अंबाला व संगत के सहयोग से करवाया जा रहा है। एचएसजीपीसी सदस्य जत्थेदार हरपाल सिंह पाली ने बताया कि कार्यक्रम में उच्च कोटि के कवि डॉ. सुदर्शन गासो, कुलवंत सिंह रफीक, प्रो. गुरुदेव सिंह देव, प्रिंसिपल गुरचरण सिंह जोगी, मनजीत कौर अंबालवी, गुरदयाल सिंह निमर, चंचल सिंह सहज आदि कवि भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.रतन सिंह ढिल्लो और विशेष अतिथि प्रो. सतीश चंद्र होंगे। उन्होंने बताया, श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी का 350 साल शहीदी दिवस गुरपर्व जोकि 25 नवंबर को आ रहा है, पूरे देश में बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया जा रहा है। कवि दरबार में कविताओं व शायरी से गुरु तेग बहादुर जी महाराज का गुणगान किया जाएगा कि किस प्रकार उन्होंने देश की आन-बान-शान के लिए तथा हिंदू धर्म की रक्षा के लिए औरंगजेब के जुल्म के खिलाफ दिल्ली के चांंदनी चौक में सन 1675 ईस्वी में महान शहादत दी। इस मौके पर जत्थेदार जगमीत सिंह जोश, जत्थेदार रणवीर सिंह फौजी, जीवनजोत सिंह, परविंदर सिंह माटा आदि ने सभी संगत से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा कवि दरबार में पहुंचकर गुरु साहिब के चरणों में हाजिरी लगाएं। संवाद

अंबाला छावनी के सिक्ख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित बैठक में मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के सिक्ख सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित बैठक में मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें