फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट बेचा पर नहीं कराई रजिस्टरी, चार लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जमीन बेचने के नाम पर चार लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। निशात बाग निवासी सुनील कुमार ने शिकायत में बताया कि उसकी माता समलेश कुमारी शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हुई थी। उसी पैसे से वे प्लॉट खरीदना चाहते थे। मार्च 2011 में उसके पिता नरेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रॉपर्टी डीलर दीपक गुप्ता व गुरदीप सिंह से संपर्क किया था।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलरों ने उसके पिता को लक्की विहार गांव नन्हेड़ा में कुल 159 वर्ग गज के प्लॉट दिखाए। 28 मार्च 2011 को दीपक गुप्ता व गुरदीप सिंह ने मुकेश खेड़ा से परिचित कराया। सुनील कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलरों ने पहले से एक इकरारनामा तैयार कराया हुआ था। उस पर तीनों ने अपने साइन किए हुए थे। उस वक्त उसके पिता ने चार लाख रुपये आरोपियों को दिए थे। आरोपी मुकेश खेड़ा ने उसके पिता को एक इकरारनामा दिखाया, जिसमें उसने किसी अन्य व्यक्ति को 10 लाख रुपये जमीन का बयाना किया हुआ था। उन्हें विश्वास हो गया कि मुकेश खेड़ा प्लॉट बेचने का अधिकार रखता है।
आरोपियों ने वादा किया था कि जब भी रजिस्टरी खुलेगी वह प्लॉट उसके नाम करवा देंगे परंतु अभी तक प्लॉट उनके नाम नहीं करवाया है। पीड़िता ने एसपी से लेकर पीएम तक को चिट्ठी लिखी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें