शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक में उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत विषय पर व्याख्यान करवाया गया। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। राजकीय पॉलिटेक्निक में उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत विषय पर व्याख्यान करवाया गया। संस्थान के सेवानिवृत्त प्राचार्य संजीव महंत मुख्य वक्ता रहे। अंतिम वर्ष के छात्रों ने भविष्य में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय उत्पादों का उपयोग करने का संकल्प लिया। मेजर जगजीत सिंह टीपीओ और हितेश अग्रवाल एटीपीओ ने विशेषज्ञ व्याख्यान में भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. अदीश बिंदल ने वोकल फॉर लोकल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेषज्ञ टीम की ओर से किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। संवाद
शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक में उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत विषय पर व्याख्यान करवाया गया। प्रवक्ता