फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ

Sat, 15 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में ट्रैफिक इंटरप्रेटेशन कमेटी की ओर से यातायात परिवहन नियमों पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों पर जानकारी दी गई और नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समूह गायन किया गया। इसमें मानव शृंखला बनाई गई जिसमें एनएसएस इकाई के प्रभारी प्रो. अमित ने विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय गीत की रचना, अर्थ और महत्व के बारे में जागरूक किया। इसी कड़ी में महाविद्यालय उप-प्राचार्य डाॅ. सुशील कुमार ने भारतीय चुनाव प्रणाली पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने व अपने वोट के अधिकार को सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डाॅ. कुलदीप सिंह, डाॅ. जागीर सिंह, प्रो. सविता दहिया, डाॅ. दीपक कुमार, प्रो. स्वाति व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें