फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पैकिंग एंड कैनोइंग खेल में खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
शहर के एमडीएसडी कॉलेज की ​खिलाड़ियों ने पैकिंग एंड कैन नोइंग खेल में जीते पदक। कॉलेज
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चंडीगढ़ की सुखना लेक पर पैकिंग एंड कैनोइंग खेल की हरियाणा ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एमडीएसडी कॉलेज अंबाला सिटी से चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें से मीनाक्षी बीए द्वितीय वर्ष ने पांच रजत और दो कांस्य पदक जीते। इसके अलावा मुस्कान बीए प्रथम वर्ष ने चार कांस्य और वंशिका ने एक कांस्य पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्रधान अरविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित बिंदल ने विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर सीमा सिंघल ने शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जसप्रीत कौर को बधाई दी।

शहर के एमडीएसडी कॉलेज की खिलाड़ियों ने पैकिंग एंड कैन नोइंग खेल में जीते पदक। कॉलेज

शहर के एमडीएसडी कॉलेज की खिलाड़ियों ने पैकिंग एंड कैन नोइंग खेल में जीते पदक। कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें