फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेलों में छाए पुलिस डीएवी स्कूल के खिलाड़ी, रहे प्रथम

विज्ञापन
बॉ​क्सिंग के दौरान प्रतिभा दिखाते छात्र। संस्था
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2023 (क्लस्टर लेवल) का दूसरा दिन संपन्न हुआ। स्कूल के प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता नियमित रूप से मनोरंजन और शारीरिक गतिविधियों को प्राप्त करने का अच्छा साधन है।
विज्ञापन

टून लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। इसमें विजेता खिलाड़ी आगे प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खेल के दूसरे दिन बैडमिंटन, कबड्डी, रेसलिंग, बॉक्सिंग, क्रिकेट, जूडो, ताइक्वांडो, वुशु और कराटे मुकाबले हुए।
क्रिकेट क्रिकेट अंडर 17 लड़कों में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बॉक्सिंग (लड़की) अंडर-19 के 48-51 केजी ग्रुप में मनिंदर पुलिस डीएवी, 51-54 केजी ग्रुप में यशवी, 64-69 केजी में पलक, 75-81 केजी वर्ग में कविता पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग (लड़कियां) अंडर-17 के 44-48 केजी वर्ग में स्वाति मेजर आरएन कपूर डीएवी, 48-52 केजी में जिया डीएवी कुरुक्षेत्र, 65-70 केजी में वैष्णवी पुलिस डीएवी सिटी, 70-75 केजी तनिष्ठा पुलिस डीएवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग लड़कियां अंडर-14 के 26-28 केजी वर्ग में रक्षिता, 28-30 केजी में नाज, 30-32 केजी जैसमिन, 32-34 केजी समृद्धि, 34-36 केजी हेजल में पुलिस डीएवी सिटी, 36-38 केजी में पायल डीएवी कुरुक्षेत्र, 38-40 केजी मानवी सिटी, 40-42 केजी चाहत, 42-44 केजी हर्षप्रीत, 44-46 केजी मेहरप्रीत, 48-50 केजी मोहिनी प्रथम स्थान पर रही।
बॉक्सिंग लड़कों में हर्ष, विनोद पटेल, कार्तिक, आदित्य, यथार्थ, सूरज, आदित्य, पीयूष, राघव, युवराज समीर ने प्रथम, बॉक्सिंग (लड़के) अंडर-14 कृष्णा, अभिकरण, अंशुल,दक्ष, आर्यन, हरकीरत, करण, प्रतीक, अरमान, मानस, उदयवीर और एकम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि कराटे लड़के अंडर-14 में अंश, रमन, रिदम, जशनदीप, गुरसेवक, अनिरुद्ध भारद्वाज ने प्रथम, अंडर-17 में रूद्र कुमार, हिमांशु, तेजस शर्मा, इशप्रीत ने प्रथम, कराटे लडकियां अंडर-14 में जसलीन, आकशवी, आस्था वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वुशु लड़कियों अंडर-14 में कीर्ति, स्नेहजाना, मुस्कान, अंडर-17 में नैंसी, जपजोत कौर, टविंकल, रिया, हरमन, पायल रंगा, आयशा व मन्नत, वुशु लड़कों में विहान, पवित, प्रभजोत सिंह, करण कलश, मनन शर्मा, प्रतीक, प्रभजोत सिंह, हर्षित शर्मा व रोबिन, वुशु लड़के अंडर-17 में विक्षि पोहन, जशनदीप सिंह व युवराज सिंह, वुशु लड़के अंडर-19 में हर्ष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।कबड्डी लड़के अंडर-14 में डीएवी पब्लिक स्कूल यमुनानगर ने प्रथम, अंडर 17 में डीएवी पब्लिक स्कूल सढौरा, अंडर-19 में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल बराड़ा की टीम प्रथम स्थान पर रही। रेसलिंग लड़के अंडर-17 में खुशप्रीत, लविश, अरमान, अडर-19 में पीयूष ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जूडो लड़के अंडर-14 में संचित, गुगांश, लविश, पुनीत और प्रणव,अंडर-17 में नर्मित, नितिन, रमनप्रीत व अजय प्रथम स्थान पर रहे। ताइक्वांडो लड़कियां अंडर-14 में गुनीत, मोनालिका और चित्राक्षी,अंडर-17 में चैतन्य, खुशी, रवलीन, सुप्रिया व रिशिता, अंडर-14 लड़कों में हरजस, मनमीत, हरजस, जशन जांगड़ा, हर्ष, चिराग, हर्षित, अंडर-17 में गौरव, लवलीन, विक्षि पोहन, सुखराज, सोहम, चैत्नया, अर्णव, अंडर-19 आदित्य, शुभम ने प्रथम, बैडमिंटन लड़के अंडर-14 में एके डीएवी इस्माइलाबाद, अंडर-17 में डीएवी पेहवा,अंडर-19 में एके डीएवी इस्माइलाबाद,अंडर-14 लड़कियां एके डीएवी इस्माइलाबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया।

बॉक्सिंग के दौरान प्रतिभा दिखाते छात्र। संस्था

बॉक्सिंग के दौरान प्रतिभा दिखाते छात्र। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें