फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: - अंडर-11, 13 व 15, 17 श्रेणी में खिलाड़ियों ने बहाया अपना पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सुभाष पार्क के निकट लेफ्टिनेंट मुकेश आनंद मेमोरियल बैडमिंटन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रविवार को दूसरे दिन अंबाला ओपन जिला बैडमिंटन के मुकाबले हुए। दूसरे दिन क्वार्टर व सेमिफाइनल मुकाबले हुए। इनमें विजेता खिलाड़ी सोमवार को अंतिम दिन फाइनल में अपना दमखम दिखाएंगे। जिलाभर से करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। अंडर- 11 में अबीर, प्राकृति, सान्या ने अपने मुकाबले जीते। अंडर-13 में अनन्या, हरिश धुपड़, अंश कुमार, नित्यम गुप्ता और अंडर - 15 में दिव्यांशी चोपड़ा, अनन्या, विशाल प्रशांत, रूबल नैन और अंडर- 17 में दिव्यांशी चोपड़ा, अनन्या बांदल, नील सोहरान, विशाल प्रशांत, हरगुन, विशान प्रशांत, अर्जुन, अकक्षिता, वंशिता और अंडर- 19 में नील सोहरान, अंश कुमार आदि ने अपने मुकाबले जीते। 13 अक्तूबर को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें