फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्लेटफार्म 1 का होगा विस्तार, खड़ी हो सकेगी 24 कोच की ट्रेन

Fri, 17 Mar 2023 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अब 22 व 24 कोच की ट्रेन आसानी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर खड़ी हो सकेगी। इस योजना पर अंबाला मंडल कार्य कर रही है। जल्द ही इसका स्वरुप तैयार किया जाएगा और फिर प्लेटफार्म 1 का विस्तार कर दिया जाएगा ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मौजूदा समय में 18 कोच के अलावा जो भी ट्रेनें प्लेटफार्म 1 पर आ रही हैं, अधिकांश में 22 व 24 कोच लगे हुए हैं। इनमें पीछे की तरफ आने वाले तीन-चार कोच प्लेटफार्म 1 पर न आकर रेलवे लाइन पर खड़े हो जाते हैं। इनमें स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच हैं। इस कारण यात्रियों को जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरियों पर उतरना पड़ता है और फिर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन में सवार होना पड़ता है। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को झेलनी पड़ती है और दुर्घटना का भी अंदेशा बना राहत हैै।
विज्ञापन

-
प्लेटफार्म 1-ए होगा शिफ्ट
प्लेटफार्म 1 का विस्तार करने के लिए प्लेटफार्म 1-ए को शिफ्ट किया जाएगा क्योंकि ट्रेनों के जो कोच रेल पटरियों पर खड़े होते हैं, उसके साथ ही प्लेटफार्म 1-ए की लाइन बिछी हुई है। इस कारण यात्रियों को पहले प्लेटफार्म 1-ए की रेलवे लाइन पर उतरना पड़ता है और फिर रेलवे लाइन पार करते हुए प्लेटफार्म 1 के रेलवे लाइन पर जाना पड़ता है जोकि काफी जोखिम भरा होता है क्योंकि भारी-भरकम सामान और बच्चों के साथ रेलवे लाइन से कोच में चढ़ना काफी मुश्किल होता है और इस दौरान हादसा होने का भी भय बना रहता है।
-
प्लेटफार्म 1 का विस्तार किया जाएगा। यह प्रस्तावित योजना में शामिल है। इस संबंध में मुख्यालय से पत्राचार भी किया जा रहा है ताकि अनुमति मिलते ही जल्द से जल्द कार्य शुरु किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदीप सिंह भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें