फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जल्द बिछेगी पाइपलाइन, नहीं रहेगी पेयजल की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अधोमाजरा से घसीटपुर तक बिछाई जा रही नहरी पानी की पाइपलाइन को बिछाने के लिए नगर परिषद की तरफ से रेलवे और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भुगतान कर दिया गया है। रेलवे को इसके लिए 4.5 करोड़ तो नेशनल हाईवे को तीन लाख रुपये दिए गए हैं, ताकि गांव शाहपुर रेलवे फाटक और अंबाला-सहारनपुर लाइन के नजदीक यह कार्य किया ज सके है।
विज्ञापन



वहीं अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे के नीचे से भी पाइपलाइन को निकाला जा सके। अब यह कार्य उक्त दोनों विभागों को करना है। इसके लेकर नप अधिकारी लगातार दोनों विभागों के अधिकारियों से मंत्रणा कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द यह योजना सिरे चढ़ जाए और लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।


छावनी में पानी की कमी नहीं रहेगी, न ही लोगों को रात भर जागकर पानी आने का इंतजार करना होगा। लगभग 26 किमी लंबी पाइपलाइन का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। 22 किमी लंबी लाइन को बिछा दिया गया है। कार्य पूरा होते ही अंबाला कैंट क्षेत्र में बने लगभग 2.40 लाख लोगों के घर तक बिना मोटर पंप के पानी पहुंचेगा। सितंबर माह तक इस कार्य को पूरा करने की डेड लाइन तय की गई है।
विज्ञापन



घसीटपुर में तैयार ट्रीटमेंट प्लांट
अमरूत योजना के तहत नगर परिषद ने घसीटपुर में फिल्टर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया है। इससे पहले भी यहां एक ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। इसकी क्षमता 20.8 एमएलडी है, जो लगातार बढ़ रही आबादी के हिसाब से कम है। इस कारण लोगों को नहरी पानी की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। अब नगर परिषद की ओर से घसीटपुर में जो दूसरा मुख्य ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है, उसकी क्षमता करीब 30 एमएलडी है। यानी इस प्लांट से पानी की क्षमता करीब ढाई गुना बढ़ जाएगी।



अधोमाजरा से घसीटपुर तक 22 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जा चुकी है। रेलवे और एनएचएआई की तरफ से काम किया जाना है। इसके पैसे जमा करवाए हुए हैं। उम्मीद है कि सितंबर माह में यह योजना पूरी तरह से सिरे चढ़ जाएगी और छावनी के लोगों को इसका फायदा मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें