फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चारों विधानसभाओं में बनाए पिंक बूथ, युवा और पीडब्ल्यूडी भी रहेगा विशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बूथ बनाए हैं। महिला मतदाताओं को प्रोत्साहन देने के लिए पिंक बूथ बनाए हैं। यह बूथ अंबाला जिला के चारों विधानसभाओं में बनाए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही विभाग की ओर से एक यूथ बूथ और एक पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया है। जहां पिंक बूथ में महिला कर्मचारी ड्यूटी देंगी तो वहीं यूथ बूथ में युवा कर्मचारी और पीडब्ल्यूडी बूथ में दिव्यांग कर्मचारी अपनी चुनावी ड्यूटी देंगे। जिले में आंकड़ों के आधार पर कुल महिला मतदाताओं की संख्या चार लाख 10 हजार के करीब है।
इसमें नारायणगढ़ में 89 हजार 986, अंबाला छावनी में 94 हजार 531, अंबाला शहर में 1 लाख 22 हजार 228, मुलाना में 103524 महिला मतदाता है। इसी प्रकार जिले में युवा मतदाता 10 हजार 844 है। हाल ही में कुछ नए मतदाताओं के भी कार्ड बनाए गए है। जिनसे इनकी संख्या में कुछ बढ़ोतरी भी हुई है।
विज्ञापन

इन जगहों पर बनाए विशेष बूथ
अंबाला शहर के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल बलदेव नगर, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल बराड़ा, दी एसडी विद्या स्कूल और नारायणगढ़ बीडीपीओ कार्यालय में पिंक बूथ बनाए गए है। जिनमें महिला कर्मी तैनात रहेंगी। इसके साथ ही अंबाला शहर के जीएमएन कॉलेज में यूथ बूथ और शहर के बीडीओ कार्यालय में पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया गया है।
वर्जन
जिला अंबाला में चार पिंक बूथ बनाए गए हैं। जहां पर महिला कर्मचारी ड्यूटी देंगी। इसके साथ ही यूथ बूथ में युवा कर्मी और पीडब्ल्यूडी बूथ में दिव्यांग कर्मी अपनी ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन

संदीप कुमार, चुनाव तहसीलदार, जिला निर्वाचन कार्यालय अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें