फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसबीआई बैंक से सेवानिवृत्त कर्मी का फोन हैक कर 5.79 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एसबीआई बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी का फोन हैक कर खाते से 5.79 लाख की राशि निकाल ली गई। साइबर थाना पुलिस ने सिटी के न्यू मिलाप नगर निवासी यशपाल गेरा की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यशपाल ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक से रिटायर्ड है। 6 जनवरी को उसके मोबाइल पर फोन आया था कि आप रिटायर्ड पेंशन कार्ड बनवाना चाहते हैं। जब सहमति जताई तो उसने एक व्हाट्सएप नंबर से जोड़कर बातचीत शुरू कर दी। बाद में एक एसबीआई रिटायर्ड पेंशन कार्ड एपीके भेज दिया। लिंक को क्लिक करने के बाद साइबर ठग ने झांसे में लेते हुए आधार कार्ड नंबर सहित एटीएम कार्ड का नंबर भरवा दिया। बातों में उलझने के बाद पिन नंबर भी दे दिया। उसके तुरंत बाद ही फोन हैक हो गया। आरोपी ने फिर अन्य तीनों नंबरों पर फोन किया। जब अन्य फोन नंबर नहीं उठाए तो शातिर ने पहले चार लाख, 29 हजार 500 रुपये व 11 हजार रुपये व फिर 13500 रुपये निकाल लिए। इस तरह से थोड़ी राशि कर खाते से 5 लाख 79 हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी कर निकाल ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें