अंबाला। सेंट्रल फीनिक्स क्लब के चुनाव के बाद सोमवार को नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। क्लब के चेयरमैन, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष तो निर्विरोध चुने गए थे, लेकिन क्लब के छह एग्जिक्यूटिव पदों के लिए सात सदस्यों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की थी। इस बारे सोमवार को रात नौ बजकर 30 मिनट तक मतदान हुए।
इसमें कामेश्वर चोपड़ा, शिव कुमार सिंगला, मोहित कुमार जैन, शौर्य भाटिया, आशीष पराशर, रजत जैन एग्जिक्यूटिव बने। बता दें कि चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान किया गया। वहीं, चुनाव के दौरान सभी एग्जिक्यूटिव सदस्य आने वाले सदस्यों से वोटिंग की अपील कर रहे थे। करीब 871 सदस्यों में से केवल 583 ने अपने मतों का इस्तेमाल किया।
नहीं उतरा कोई मैदान में तो यह चुने गए थे निर्विरोध
क्लब के चुनावों के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन करने के साथ-साथ नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। चेयरमैन, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए केवल 1-1 ही आवेदन था। ऐसे में निर्विरोध क्लब का चेयरमैन विकास चोहना, सचिव डॉ. राजीव अग्रवाल, संयुक्त सचिव सौरभ गांधी, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता को बनाया गया था।
एजीएम में दूसरी बार भी नहीं पूरा हो सका कोरम
चुनाव से पहले क्लब में बुलाई गई एजीएम में क्लब प्रेजीडेंट और मंडल आयुक्त रेनु एस फुलिया और वाइस प्रेजिडेंट एसडीएम सतिंद्र शामिल रहे। दोपहर चार बजे एजीएम का समय था लेकिन कोरम पूरा ही नहीं हो सका। यानी नियम के मुताबिक सदस्य नहीं पहुंचे। उसके बाद दोबारा एजीएम के लिए रिकॉल किया और आधे घंटे का समय दिया था। तब भी कोरम पूरा नहीं हुआ तो मौजूदा सदस्यों के बीच ही एजीएम हुई।
क्लब सदस्यों के आश्रित श्रेणी की उम्र 30 हुई
एजीएम में हाउस की तरफ से प्रस्ताव रखे गए। क्लब के कार्यकाल को दो साल तक करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन उस पर सदस्यों की सहमति नहीं बनी। वहीं, क्लब के सदस्य की आश्रित श्रेणी की उम्र पहले 27 साल तक थी जो अब बढ़ाकर 30 कर दिया है। शर्त ये है कि वो शादीशुदा न हो।
छावनी के फीनिक्स क्लब में चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचे सदस्यों की भीड़: संवाद