अंबाला। अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर बस अड्डे के सामने पुल पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर पड़ाव थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नारायणगढ़ के आबूपुर गांव निवासी रणधीर सिंह ने बयान में बताया कि वह हरियाणा होमगार्ड विभाग में पुलिस चौकी लालकुर्ती में कार्यरत हैं। 16 जुलाई को गश्त के दौरान एचजीएच अनिल राइडर चला रहे थे। हम शाम साढ़े चार बजे जैसे ही सैनिक रेस्ट हाउस से एनएच 44 पर चढ़े तो यहां पर एक अज्ञात व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल दिखा। उसके गंभीर चोट लगी हुई थीं। घायल को एबुलेंस बुलाकर सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। आसपास पूछने पर पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। ऐसे में चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाने की बात कही गई। संवाद