अंबाला सिटी में असहाय बुजुर्ग की मदद करने वाले पुलिस कर्मचारी को सम्मानित करते एसपी। प्रवक्ता
अंबाला। पुलिस के उप-निरीक्षक (रीडर) रमेश कुमार ने मॉर्निंग वाक के दौरान सिविल अस्पताल के निकट एक बुजुर्ग को लाचार और बीमार अवस्था में देख पुलिस की ईआरवी बुलाकर सुरक्षित अपना घर आश्रम, बलाना पहुंचाया। उनकी इस संवेदना को देखते हुए एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने उन्हें अपने कार्यालय में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपना घर आश्रम के प्रधान नरेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था देश भर में 74 शाखाओं के जरिए असहायों को छत और चिकित्सा प्रदान कर रही है। संवाद