फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस लेन से सीधा बलदेव नगर के पास हाईवे पर पहुंचेंगे लोग, कोर्ट के फैसले के बाद बन रही सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बलदेव नगर थाना के ठीक साथ नगर निगम की तरफ से नई सड़क का निर्माण हो रहा है। इसके बनने पर पुलिस लाइन से सीधा लोग इस रास्ते का इस्तेमाल कर हाईवे पर पहुंच सकेंगे। पहले हाईवे पर आने के लिए लोगों को कॉलोनी के बीच में से आना पड़ता था।
विज्ञापन

ऐसे में गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। इस सड़क पर इंटर लॉकिंग टाइल बिछाने का काम शुरू हो गया है। बताया जाता है कि पुलिस लाइन से आने वाली सड़क रेडक्रॉस की ओर से संचालित जीवन धारा वृद्धाश्रम के पास आकर खत्म हो गई थी। रास्ता तो सीधा जा रहा था लेकिन कुछ लोगों ने उसे अपनी जमीन बताया था। ऐसे में सालों से कोर्ट में केस चल रहा था।
अब कोर्ट से फैसला जीतने के बाद नगर निगम की तरफ से इस सड़क को मोड़कर रेडक्रॉस द्वारा संचालित जीवन धारा के परिसर से निकाली जा रही है। परिसर की करीब 40 फीट जगह का इस्तेमाल कर इस सड़क को सीधा बलदेव नगर थाना के ठीक साथ से निकाला जा रहा है। पहले इस जगह पर पेड़ बने हुए थे लेकिन वन विभाग से उनकी कटाई के बाद इस सड़क को बनाया जा रहा है। जबकि सड़क बनाने का आधा काम पूरा हो चुका है। हालांकि बताया जाता है कि रेडक्रॉस ने भी उनकी जगह से सड़क निकलने को लेकर कोर्ट में पेश डाला हुआ है लेकिन नगर निगम की तरफ से कोर्ट के आदेश पर सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

कोर्ट के फैसले पर ही जीवन धारा परिसर से सड़क बनाई जा रही है। पेड़ों की कटाई के बाद इंटर लॉकिंग टाइलें बिछाने का काम चल रहा है।
रामदास, जेई, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें