फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंबाला में नदियों के उफान पर आने से फंसे लोग, राहत बचाव कार्य जारी

Mon, 10 Jul 2023 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)

सार

चमन वाटिका स्कूल में सोमवार को तेज बारिश और घग्गर नदी के पानी में बढ़ोतरी होने के कारण 731 छात्राएं फंस गई थी, इनको बचाने का कार्य जारी है। वहीं टांगरी नदी की कॉलोनियों में भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
टांगरी की कॉलोनियों में बचाव कार्य करते सेना के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांगरी नदी में ऊफान आने के कारण रविवार से अपने घरों की छतों पर फंसे लोगों को संसाधन की कमी के कारण सोमवार दोपहर तक लोग फंसे रहे। इसके बाद प्रशासन सेना को इन कॉलोनियों की जिम्मेदारी दी। सेना देर शाम अपना राहत बचाव कार्य शुरू किया, इसमें करीब 30 40 जवानों ने बोट के साथ टांगरी नदी में बसी कॉलोनियों में मोर्चा संभाला।

विज्ञापन


सेना रात दस बजे तक सुरक्षित रुप से करीब 40 लोगों को घरो से बचाकर ले आई है। जिसमें छोटे बच्चों से लेकर महिला बुजुर्ग शामिल रहे। इन लोगों को बीते 24 घंटों से बचाव की उम्मीद कम थी। अब राहत बचाव कार्य जारी है। 

रविवार को आया पानी
अंबाला के महेश नगर से गुजरने वाली टांगरी नदी रविवार को उफान पर आने से सैकड़ों घरों में जलभराव हो गया था। यह परिवार टांगरी की जद में ही बसे हैं। रविवार सुबह के समय अचानक आठ हजार क्यूसेक पानी के बाद सिंचाई और नगर परिषद ने अलर्ट जारी कर दिया था। यहां तक कि मुनादी करवाकर लोगों को सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए बोला जा रहा था। हालांकि परिषद ने भी छावनी की जैन व अग्रवाल धर्मशाला में लोगों के ठहरने की व्यवस्था की थी। देखते ही देखते शाम तक नंदी में 24 हजार क्यूसेक पानी आ गया। गृहमंत्री अनिल विज ने बढ़ते जलस्तर के लिए टांगरी का जायजा लिया। इस दौरान लोग छतों पर चले गए थे। 
विज्ञापन


स्कूल में फंसी 731 छात्राओं को निकालने का अभियान शुरू
अंबाला के चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित चमन वाटिका स्कूल में सोमवार को तेज बारिश और घग्गर नदी के पानी में बढ़ोतरी होने के कारण 731 छात्राएं फंस गई। पहले तो स्कूल प्रबंधन व छात्राओं को लगा कि पानी अधिक नहीं होगा मगर धीमे-धीमे पानी बढ़ता गया और स्कूल के भीतर भी जा घुसा। पानी का स्तर जब लगातार बढ़ने लगा तो स्कूल प्रबंधन हरकत में आया और उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। जिला प्रशासन ने देरी न करते हुए तत्काल सेना की एक टुकड़ी को चमन वाटिका स्कूल में भेजा।

सेना ने मौके पर पहुंचकर रणनीति बनाई और चैन बनाकर स्कूल में दाखिल हुए इसके बाद स्कूल में छात्रावास में फंसी लड़कियों को एक-एक करके निकालना शुरू किया। इसके बाद छात्राओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और सेना भी उनके साथ रही। टाइम से शुरू हुआ अभियान देर रात्रि तक चलता रहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चमन वाटिका स्कूल अंबाला के प्रमुख स्कूलों में से एक है और इसमें अंबाला ही नहीं बल्कि हरियाणा व अन्य कई राज्यों की छात्राएं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती हैं। इसके अलावा कई विदेशी छात्राएं भी इसमें अध्ययन करती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें