फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान साइबर अपराध थाना अंबाला के प्रबंधक थाना निरीक्षक विक्रांत, प्रबंधक थाना बराड़ा निरीक्षक सतीश कुमार, उप-निरीक्षक राकेश कुमार व सहायक उप निरीक्षक नरेश व अन्य पुलिस अधिकारियों ने थाना बराड़ा क्षेत्र गांव अद्योया की चौपाल लगाई। उन्होंने आम नागरिकों को साइबर फ्राड से बचने व साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोशल साइट पर किसी भी अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करें, फोन पर किसी से भी बैंक खाते से संबंधित अपनी निजी जानकारी साझा न करें। सोशल मीडिया या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करके व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें क्योंकि ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। साइबर अपराधी संदिग्ध लिंक का फायदा उठाकर भोले-भाले नागरिकों के बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए सोशल साइट्स पर डाले गए किसी भी असत्यापित खाते में रकम जमा न कराएं। किसी भी खाते में रकम जमा कराने से पहले पूरी जांच कर लें और इसके लिए अधिकारिक लिंक का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें