फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अभद्र टिप्पणी से भड़के लोग, त्रिवेणी चौक पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर (अंबाला)। शहजादपुर में सोमवार शाम को एक जेई के धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने पर गुस्सा गए। इन लोगों ने त्रिवेणी चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि पूर्व में शहजादपुर में तैनात रहे एक बिजली निगम के जेई ने फेसबुक आईडी से अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन

यह पोस्ट देखकर लोग भड़क गए और रास्ता जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद पुलिस पहुंच गई और लोग पुलिस से अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इतना ही नहीं लोगों को पुलिस को आधे घंटे का समय दिया कि आरोपी को गिरफ्तार करें अन्यथा राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम करेंगे। इसके बाद से क्षेत्र में लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। पुलिस की कार्रवाई के समय तक लोग त्रिवेणी चौक पर ही इंतजार करने लगे।
यह है पूरा प्रकरण
स्थानीय लोगों की मानें तो सोमवार को देरशाम पौने आठ बजे शहजादपुर के कुछ लोगों ने अधिकारी की फेसबुक पर एक पोस्ट देखा। इसके बाद जैसे ही पोस्ट सार्वजनिक हुई तभी लोगों में गुस्सा फूट गया। इसके बाद यह समाचार जंगल की आग की तरह शहजादपुर माजरा और आसपास के गांव तक फैल गया। लोगों के रोष के बाद उक्त पोस्ट को जेई ने अपनी फेसबुक आईडी से हटा दिया और अपनी आईडी को भी प्राइवेट कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद तो देखते ही देखते मामला इतना गर्म हो गया कि शहजादपुर और माजरा गांव के सरपंच रविंद्र कुमार, नेहा शर्मा और फतेहगढ़ के सरपंच विक्रांत शर्मा सैकड़ों ग्रामीणों के साथ, परशुराम सेवा दल से विशाल शर्मा भी अपने सदस्य साथियों के साथ शहजादपुर में मुख्य बाजार पर एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहन चालकों को आने जाने के लिए बाजार की गलियों से होकर निकलना पड़ा।
पुलिस को आधे घंटे का अल्टीमेटम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। शहजादपुर थाना प्रभारी सत्यवान ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले में शिकायत देने को कहा। लोगों ने अपनी शिकायत देते हुए कहा कि आधे घंटे में पुलिस ने उन्हें आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन नहीं दिया तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जाम लगाएंगे।
यह की है शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि तरसेम जो कि बिजली निगम में कार्यरत था उसने अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट डाली है जिसमें देवी देवताओं के बारे में गलत लिखा है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की पोस्ट समाज को भड़का सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें