फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लोग हैप्पी कार्ड के प्रति नहीं दिखा रहे रुझान

विज्ञापन
अंबाला में रोडवेज अ​धिकारी हैप्पी कार्ड को लेकर बीडीपीओ, डीडीपीओ और सरपंचों के साथ बैठक करते हु
विज्ञापन
अंबाला। लोगों को हैप्पी कार्ड के प्रति जागरूक करने के लिए रोडवेज अधिकारी रोजाना नए तरीके अपना रहे हैं। अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी कुमार डोगरा ने खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने जिला के सभी डीडीपीओ, बीडीपीओ और सरपंचों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

अब सरपंच ग्रामीणों को हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करेंगे। रोडवेज की ओर से अंबाला सिटी और नारायणगढ़ बस स्टैंड पर लोगों हो हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए कार्यालय बनाए हुए हैं। अंबाला सिटी कार्यालय में 14 कर्मचारी और नारायणगढ़ बस स्टैंड पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जो लाभार्थी को हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करके देंगे।
वहीं, जिन लाभार्थियों ने 19 मई तक हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किए हैं वह लाभार्थी कार्यालय से हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा सरकार की ओर से अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड दिए जाने की योजना शुरू की थी। इसके तहत जिन परिवारों की आय एक लाख रुपये तक है वह परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन



दो महीने का समय बीत जाने के बाद भी लाभार्थी अपने हैप्पी कार्ड बनवाने में पूरी तरह से रूचि नहीं दिखा रहे हैं। रोडवेज विभाग के पास 41 हजार 919 हैप्पी कार्ड आए थे। इन सभी हैप्पी कार्ड को एक्टिवेट कर लाभार्थियों को वितरित करना था लेकिन अभी तक जिला में महज 17 हजार के करीब लाभार्थियों ने ही हैप्पी कार्ड बनवाए हैं।



अधिकारियों ने अंबाला के डीडीपीओ, अंबाला 1 के बीडीपीओ, अंबाला 2 के बीडीपीओ, नारायणगढ़ के बीडीपीओ, शहजादपुर के बीडीपीओ, बराडा के बीडीपीओ और साहा के बीडीपीओ और सरपंचों के साथ बैठक की। ऐसे में अब सरपंच ग्रामीणों को जागरूक करेंगे।



लाभार्थियों को लुभाने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। उन्होंने रोडवेज की बसों में हैप्पी कार्ड स्कीम के स्टीकर चस्पाए हैं। इसके अलावा बसों में नोटिस भी चस्पाए। वहीं अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, शहजादपुर और बराड़ा बस अड्डे की दीवारों पर विभाग की ओर से हैप्पी कार्ड स्कीम के फ्लेक्स भी लगवा दिए गए।



वर्जन



विभाग की ओर से लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड के प्रति जागरूक करने के लिए जिला के सभी बीडीपीओ, डीडीपीओ और सरपंचों के साथ बैठक की गई है। उनके माध्यम से सरपंचों का सहारा लेकर लोगों को हैप्पी कार्ड के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन




अश्वनी कुमार डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।

अंबाला में रोडवेज अधिकारी हैप्पी कार्ड को लेकर बीडीपीओ, डीडीपीओ और सरपंचों के साथ बैठक करते हु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें