पेंशनर्स की बैठक के दौरान जन्मदिन पर सम्मानित करते पदाधिकारी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन (एनआर) की मासिक बैठक एनआरएमयू के कार्यालय में आयोजित हुई, इसमें संस्थापक प्रेम चंद कश्यप ने बताया कि भारत पेंशन समाज की 70वीं एजीएम अंबाला में हो रही है। डॉ. विजय कुमार के द्वारा सेहत से संबंधित और इस मौसम में खानपान से संबंधित जानकारी दी गई। रेलवे हॉस्पिटल में आने वाली समस्याओं पर विचार किया गया। महासचिव प्रकाश चंद्र ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के विषय में जागरूक किया। डॉ. विजय कुमार एवं मनजीत सिंह वालिया, संदीप मोहन का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी को उपहार भी दिया गया। इस बैठक में हंसराज माही, एएस डारिया, कुलदीप सिंह, वीडी मिश्रा, सतीश कालरा, रामसरन, केसी गोयल, बीडी डुंगरियाल आदि उपस्थित रहे।