अंबाला। निगम पटवारी पर नशा करके कार्यालय में आने के आरोप लगे हैं। जब यह बात मेयर शक्तिरानी शर्मा तक पहुंची तो उन्होंने डीएमसी के माध्यम से पटवारी का मेडिकल करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएमसी अमन ढांडा के आदेशों पर पटवारी का मेडिकल करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद