फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल को तरसे यात्री

विज्ञापन
प्लेटफार्म 7 पर लगे वाटर कूलर से बिना नल के टपक रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। भीषण गर्मी में यात्रियों को ठंडा और स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यात्री ठंडे नहीं, बल्कि गर्म पानी पीकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं, क्योंकि अब कुछ ही वाटर कूलरों पर पानी को ठंडा करने की मशीन रह गई है।
विज्ञापन

इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा। हैरानी की बात यह है कि जिन मशीनों पर ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध है। वहां लगे नल भी टूट गए हैं और इन्हें प्रतिबंधित पॉलिथिन के सहारे बंद करने की कोशिश की जा रही है न कि नया नल लगाकर।
ऐसे हालात वीआईपी प्लेटफार्म पर देखे जा सकते हैं। जहां आरपीएफ पोस्ट के नजदीक लगे एक मात्र वाटर कूलर पर गर्म पानी आ रही है। वाटर कूलर इतना छोटा है कि पानी तुरंत खत्म हो जाता है। इस वाटर कूलर पर पानी को ठंडा करने के लिए कोई भी मशीन नहीं है। मजबूरन लोगों को नजदीक ही वाटर वेंडिंग मशीन से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है, जबकि प्लेटफार्म दो पर भी पानी के बूथ पर पिछले लगभग छह माह से नल ही नहीं है।
विज्ञापन

इसकी जगह लकड़ी के गुटके का इस्तेमाल करके इसे स्थाई तौर पर ही बंद कर दिया गया है। जानकारी अनुसार कुछ जगह ऐसी भी शिकायत मिली है कि जहां-जहां वाटर वेंडिंग मशीनें लगी हुई हैं और अगर उनके नजदीक कोई वाटर कूलर लगा हुआ है तो इसकी पानी की सप्लाई को कुछ शरारती तत्व बंद कर देते हैं, जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण है।

वर्जन
स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के लिए वाटर कूलर लगाए हैं। अगर कहीं कोई दिक्कत है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और समस्या का तुरंत समाधान करवाया जाएगा ताकि यात्रियों को ठंडे पानी की परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें