फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... ये झपटमारों का यार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस जैसे ही रेलवे यार्ड में पहुंची तो ट्रेन की गति धीमी हो गई और इसका फायदा उठाते हुए आईआरसीटीसी की टी-शर्ट पहने दो युवक चलती ट्रेन में सवार हो गए।
उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था, हालांकि कुछ दूरी पर रेलवे का कार्यालय था और पटरी पर कुछ कर्मचारी भी काम कर रहे थे। यह हालात हैं उस रेलवे यार्ड के जहां रोजाना छीना-झपटी की वारदातें हो रही हैं और ट्रेन में सफर करने वाली अकेली महिलाओं और यात्रियों को शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित यात्रियों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए मात्र एफआईआर दर्ज की जा रही है जबकि आरोपी आज तक सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में नहीं आए। ऐसे ही तीन नए मामले छावनी के जीआरपी थाने में दर्ज किए हैं। जहां चलती ट्रेन में ही झपटमारों ने वारदात को अंजाम दिया और महिला यात्री का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूद गए और अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
सच्चाई ये है कि सुरक्षा एजेंसियों के जवान रेलवे स्टेशन पर धूल फांक रहे हैं और मोबाइल चोरों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, जबकि रेलवे यार्ड में झपटमार बेखौफ होकर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। झपटमारी के मामलों ने एक बार फिर रेलवे यार्ड की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चेन
पटियाला निवासी सुमती की शिकायत पर जीआरपी थाने में दो जुलाई को मामला दर्ज किया गया। सुमती ने बताया कि 29 जून को शनिवार की सुबह वो ट्रेन नंबर 12687 मदुरई-चंडीगढ़ में अपनी बेटी और पोती के साथ सफर कर रही थी। ट्रेन तड़के लगभग तीन बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में सिग्नल पर खड़ी थी। इस दौरान एक अजनबी व्यक्ति आया और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।
गहनों से भरा पर्स ले गया चोर
मामला 15 जून का है और दूसरे राज्य से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर चार जुलाई को जीआरपी थाने में मेरठ निवासी भावना जैन ने मामला दर्ज कराया। उसने बताया कि 15 जून को वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 की सीट नंबर 35 पर सफर कर रही थी। ट्रेन देर रात लगभग 1:20 बजे कैंट पहुंची और 15 मिनट के अंदर ही जब यार्ड में पहुंची तो कोई उसका पर्स चोरी करके भाग गया। पर्स में दो सोने के कंगन, सोन की चेन, सोने और हीरे जड़ित दो कान की बालियां और चांदी के गहने थे।
शालीमार एक्सप्रेस में झपटमारी

मामला छह जुलाई का है जब शालीमार एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का युवक ने पर्स झपट लिया और चलती ट्रेन से यार्ड में कूदकर भाग गया। इस संबंध में लिखित शिकायत राजौरी कश्मीर निवासी सेना के पूर्व हवलदार श्याम लाल ने जीआरपी को दी। श्यामलाल ने बताया कि छह जुलाई को वह पत्नी संग शालीमार एक्सप्रेस में जम्मू से अंबाला तक यात्रा कर रहे थे। जब ट्रेन रेलवे यार्ड में पहुंची तो एक युवक कोच में चढ़ा और झपटा मारकर पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में लगभग चार लाख रुपये का सामान था। इसमें सोने का लॉकेट, 25 हजार रुपये कैश, गाड़ी की चाबी और दूसरा सामान था।
विज्ञापन

वर्जन
ऐसा नहीं है कि चोरों और झपटमारों को पकड़ने के लिए कार्रवाई नहीं हो रही है। रेलवे यार्ड में रात्रि के समय आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती की है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भी रात के समय पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, जिससे अगर उन्हें कोई संदिग्ध नजर आए तो ट्रेन में तैनात सुरक्षा स्टाफ को जानकारी दें।
-अरुण त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें