फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यात्रा के दौरान बिगड़ी यात्रियों की तबियत, किया उपचार

विज्ञापन
अयोध्या से अंबाला के बीच संचालित विशेष ट्रेन में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच करतीं डाक्टर।
विज्ञापन
अंबाला। अयोध्या धाम की यात्रा पर निकली विशेष ट्रेन में कुछ यात्री बीमार हो गए। मौसम में बदलाव और लंबी दूरी की यात्रा के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी ट्रेन का दौरा किया व बीमार यात्रियों का मौके पर परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं। ट्रेन में श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए डॉ. अनिका अग्रवाल, डॉ. पीयूष चहल, फार्मासिस्ट साहिल और स्टाफ नर्स प्रियंका की टीम तैनात रहीं। डॉ. अनिका ने बताया कि लंबी दूरी की यात्रा और मौसम में बदलाव के कारण कई श्रद्धालुओं ने सर्दी, खांसी, जुकाम, दस्त, उल्टी और बुखार जैसी शिकायतें की थीं। टीम ने बिना देरी किए इन सभी का प्राथमिक उपचार किया और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें