फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: दरवाजे खुलवाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे यात्री, अनसुनी रह गई आवाज, शौचालयों की खिड़की से सवार हुए यात्री

Thu, 04 May 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिंदर पाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

आरपीएफ और टिकट चैकिंग स्टाफ के प्रयास भी सफल नहीं हुए। यात्री शौचालयों की खिड़की से ट्रेन में सवार हुए। कटरा से कामाख्या और अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में हालात बदतर नजर आए।
विज्ञापन
आम्रपाली एक्सप्रेस के शौचालय की खिड़की से कोच में प्रवेश करते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को कटरा से चलकर कामाख्या जाने वाली ट्रेन नंबर 15656 दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची। स्लीपर श्रेणी के कोच के दरवाजे बंद देख यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। कुछ देर की कोशिश के बाद सात से आठ कोच के दरवाजे खुल गए लेकिन तीन से चार कोच के दरवाजे लगातार पीटने के बाद भी बंद रहे।

विज्ञापन


मजबूरन कंफर्म टिकट यात्रियों को दूसरे कोच में बच्चों और बुजुर्गाें सहित सवार होना पड़ा। यही हालात एसी कोच नंबर बी-3, 4 व 5 के नजर आए। यहां दरवाजों पर सामान रखकर लोगों ने कब्जा किया हुआ था, जिनके पास कंफर्म टिकट नहीं थे। गनीमत थी कि ट्रेन का ठहराव लगभग 25 मिनट का था, जैसे-तैसे यात्री सामान सहित ट्रेन में सवार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

अमृतसर से कटिहार जाने के लिए आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15708 दोपहर लगभग 1.20 बजे प्लेटफार्म दो पर पहुंची। इस ट्रेन के भी कामाख्या की तरह हालात थे। यात्री स्लीपर कोच के दरवाजों पर चीखते-चिल्लाते नजर आए। मौके पर मौजूद आरपीएफ व टिकट चैकिंग स्टाफ ने दरवाजे खुलवाने के भरसक प्रयास किए। इसके बावजूद ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों ने दरवाजे नहीं खोले।

मजबूरन यात्रियों को शौचालय की खिड़की के रास्ते कोच में सवार होना पड़ा। फिर अंदर जाकर उन्होंने दरवाजा खोला। ऐसे हालात पूरी ट्रेन में नजर आए। कोच में सवार होने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। लगभग 20 मिनट तक ट्रेन का ठहराव हुआ। इस दौरान अधिकांश यात्री धक्का-मुक्की करते हुए ट्रेन में सवार होकर गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।

जनसेवा के रद होने से बढ़ी भीड़
अमृतसर से बनमनखी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14618 के रद होने से आम्रपाली एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ गई। स्टेशन मास्टर राम चानना ने बताया कि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद किया है। इसमें जनसेवा एक्सप्रेस भी शामिल है जोकि प्रवासी श्रमिकों की एक विशेष ट्रेन है। इस ट्रेन के माध्यम से रोजाना सैकड़ों श्रमिक लुधियाना और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से बिहार की तरफ रवाना होते हैं।
विज्ञापन


आम्रपाली में लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आरपीएफ को भी सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। यह भीड़ जनसेवा एक्सप्रेस के रद होने से बढ़ी है। -मंदीप सिंह भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें