फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वंदे भारत में यात्री को लगी सिर में चोट, खाली मिले फर्स्ट एड बाक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस-22439 में नई दिल्ली से कटरा जा रहे यात्री के सिर में अचानक चोट लग गई। सिर से खून बहने पर यात्रियों ने मदद के लिए रेलकर्मी से संपर्क किया तो ट्रेन में बने सभी फर्स्ट एड बाक्स खाली मिले। इसके बाद यात्री के साथ सफर कर रहे उसके भाई हेमंत कपूर ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री और पीएमओ कार्यालय को अवगत कराया। इसके बाद यात्री को उपचार देने के लिए कंट्रोल के माध्यम से संदेश अंबाला रेल मंडल में भेजा गया। ट्रेन के अंबाला कैंट पहुंचने के बाद यात्री को रेलवे डाक्टर की तरफ से प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया गया। साथ ही सिर में गहरे घाव की वजह से यात्री को पूरे उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल भेजा गया। यहां यात्री के सिर पर चार से पांच टांके लगाए गए।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 22439 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री के सिर पर चोट लग गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद उसे ट्रेन में पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन घाव गहरा था, इसलिए अंबाला कैंट स्टेशन पर यात्री को उतारकर रेलवे डाक्टर ने चेक किया और फिर उसे सामान्य अस्पताल भेज दिया ताकि उसके सिर पर टांके लगाए जा सकें। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रेन में जांच कराई गई तो वंदे भारत में सभी फर्स्ट एड बॉक्स में पट्टी और दवाई थी। इस संबंध में रेलमंत्री और पीएमओ कार्यालय को भेजे गए संदेश पर गंभीरता दिखाते हुए रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल की है, जिसमें शिकायत सही नहीं पाई गई। ट्रेन मैनेजर का भी कहना है कि अधिक चोट होने के कारण ट्रेन में उपचार नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें