फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डीएवी कॉलेज की पारुल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाया दूसरे स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बराड़ा के संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के डीएवी कॉलेज के तीन विद्यार्थी बीएससी द्वितीय वर्ष के चिराग, बीएससी प्रथम वर्ष के पारुल और पल्लवी ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पारुल ने द्वितीय स्थान जीत कर 300 रुपये का इनाम प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया। वहीं चिराग और पल्लवी को भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन

गणित विभाग के सभी प्रो. शालू गुप्ता, प्रो. प्रियंका गुप्ता, प्रो. अमनिंद्र कौर, प्रो. यशप्रीत कौर और प्रो. इशिका मनोचा के सहयोग में विद्यार्थियों ने सफल प्रयास किया। प्रो. शालू गुप्ता ने इस उपलक्ष्य पर कहा कि पाठ्येतर गतिविधियां विद्यार्थी के समावेशी विकास के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। जिससे वह भविष्य में अपने आपको आत्मविश्वास से परिपूर्ण पाते हैं। प्रो. शालू गुप्ता के नेतृत्व में कॉलेज के छात्र व छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों को भी महत्व देते हैं। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नीलम बत्रा ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें