फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवा महोत्सव में लोक नृत्य का प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
पंचायत भवन में आयोजित युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला प्रशासन तथा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग (हरियाणा) द्वारा पंचायत भवन में आयोजित जिला युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न आईटीआई, कालेजों व स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे है। सोमवार को कार्यक्रम में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल के तौर पर डा. हेमंत कपिल, मनजीत कौर व अमित गुप्ता ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि जिला युवा महोत्सव एक ऐसा मंच होता है जहां से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ते हैं। यह एक बेहतर प्लेटफार्म होता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश राणा, उप प्रधानाचार्य विनिता संधु, उप प्रधानाचार्य यशपाल ढांडा, धर्म सिंह व विद्यार्थी मौजूद रहे।

पंचायत भवन में आयोजित युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें