अंबाला सिटी। शहर में न्यायालय परिसर के पास अधिवक्ताओं की पार्किंग कोर्ट केस हारने के कारण चली गई थी। अब जिला प्रशासन ने कोर्ट परिसर के सामने डाकखाने के पास अधिवक्ताओं को पार्किंग के लिए जगह दे दी है। इस पर अधिवक्ताओं ने जगह को ठीक कराने का काम भी शुरू करा दिया है। बार एसोसिएशन के सचिव विकास शर्मा ने बताया कि पार्किंग के स्थान को अभी ठीक कराया है। अब आर्किटेक्ट के माध्यम से इसका आकलन किया जाएगा कि यहां कितने शेड आ सकते हैं। संवाद