फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिटी रेलवे स्टेशन पर मिलेगी पार्किंग की सुविधा

विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत तैयार किया गया अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन का मुख्यद्वार। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी रेलवे स्टेशन पर वाहन चोरी होने की घटनाओं पर अब विराम लग जाएगा। रेलवे ने पेड पार्किंग की सुविधा शुरु कर दी है। लगभग 15 लाख रुपये की लागत से रेलवे परिसर में कार व दोपहिया पार्किंग शुरु की गई है। इसमें एक समय में 70 से 80 के करीब कारें और 100 से अधिक दोपहिया वाहन खड़े कर सकेंगे। इससे रेलवे को भी राजस्व की प्राप्ति होगी और यात्रियों को भी वाहन चोरी होने का डर नहीं सताएगा।
विज्ञापन

यह होंगे दाम
पार्किंग में घंटों और मासिक पास के हिसाब से रेट तय किए गए हैं। दो घंटे की सुविधा के लिए बाइक के लिए 10 तो कार के लिए 30 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार दोपहिया वाहन के लिए दो से 24 घंटे तक का किराया क्रमश: 15, 20 और 25 रुपये और कार के लिए 40, 50 और 60 रुपये निर्धारित किया है। जबकि मासिक पास के लिए दोपहिया वाहन चालक को 500 रुपये और कार चालक को एक हजार रुपये देने पड़ेंगे।
अमृत भारत योजना के तहत विस्तार
लगभग 100 साल पुराने अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन का 22.12 करोड़ की लागत से विस्तार किया जा रहा है। यह कार्य रेलवे की अमृत भारत योजना के तहत करवाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। स्टेशन पर प्लेटफार्म पर मार्बल लगाया जा रहा है। वहीं यात्री विश्रामालय, फूड प्लाजा, वेटिंग रुम, आधुनिक शौचालय, एलईडी स्क्रीन और प्लेटफार्म 1 से 2-3 पर जाने के लिए एस्कलेटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं खामियां
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए जीआरपी की चौकी बनाई गई है, बावजूद इसके स्टेशन पर कहीं भी कोई सुरक्षा कर्मचारी नजर नहीं आता। इस कारण स्टेशन पर नशेड़ी और बाबा जैसे लोग आराम फरमाते नजर आते हैं। वहीं सीसीटीवी न होने से भी यात्री सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। जबकि स्टेशन पर मात्र चार स्टाल हैं और इन पर चाय, बिस्कुट व चिप्स के अलावा कुछ नहीं मिलता।
वर्जन
अमृत भारत योजना के तहत अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। यहां कार व दोपहिया पार्किंग की सुविधा शुरु कर दी गई है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है और इसका आने वाले समय में काफी फायदा मिलेगा। स्टेशन का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और अन्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अमृत भारत योजना के तहत तैयार किया गया अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन का मुख्यद्वार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें