फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिटी तहसील में हुई 34 करोड़ की पेपरलेस रजिस्ट्री

Fri, 14 Nov 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पेपरलेस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत वीरवार को सबसे बड़ी रजिस्ट्री अंबाला शहर तहसील में हुई। इसकी लेनदेन राशि लगभग 34 करोड़ रुपये थी।
इस रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी के तहत राजस्व के रूप में सरकार को 2 करोड 38 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है।
शहर तहसील में एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम दर्शन कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया व तहसीलदार आदित्य रंगा ने रजिस्ट्री मालिक के अथॉरिटी सैनेटरी जुड फ्रैंडस को पेपरलेस रजिस्ट्री भी वितरित की। इसके साथ ही अंबाला छावनी, अंबाला छावनी व अन्य तहसील और सब तहसीलों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए।
जिससे पेपरलेस रजिस्ट्री के बारे में संबंधित व्यक्ति को कोई भी जानकारी चाहिए तो वह आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें