फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला पेपर सॉल्वर गैंग के सरगना का भाई प्रदीप चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सार्थिक प्राइवेट ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में पेपर हल करवाने वाले गैंग के मुख्य सरगना के भाई को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सोनीपत के गांव बैयापुर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। इस मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियों के लिए पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले के मुख्य सरगना का पता लगाने के साथ-साथ पेपर हल करवाने वाले सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी जुटाएगी। बता दें कि 18/19 फरवरी 2023 की शाम को सीआईए-1 अंबाला की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि थाना सेक्टर-9 शहर क्षेत्र नसीरपुर हिसार रोड पर सार्थिक प्राइवेट ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में पीजीटी परीक्षा चल रही है। परीक्षा के दौरान कुछ व्यक्ति आनॅलाइन पेपर हल कर नकल करवाने का आपराधिक कार्य कर रहें हैं। सूचना के आधार पर सीआईए-1 अंबाला व महिला पुलिस थाना अंबाला शहर की सयुक्त टीमों ने छापेमारी की थी। मौके से पुलिस को 20 सीपीयू, 12 लैपटॉप व 13 मोबाईल सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सेक्टर-9 अंबाला शहर में मामला दर्ज किया
विज्ञापन

था।
पेपर सॉल्वर गैंग के तार कई राज्यों से भी जुड़ा होने के कारण पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। हालांकि, 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। बता दें कि अभी तक अंबाला के अलावा वाराणसी, पानीपत, लेह-लद्दाख के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में पेपर सॉल्वर गैंग अपने कारनामे कर चुका है। इन स्थानों पर पुलिस मास्टर माइंड को तलाशने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें