नप कर्मचारी पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा साहिब को सिनीटाइज़ करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
अम्बाला विश्व में चल रहे कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए पूरा महकमा एक साथ डट कर खड़ा है। लोग महामारी से बचाव के लिए सतर्कता व सावधानी बरत हैं। वही छावनी नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी भी ट्विनसिटी में गल्ली- मुहल्लों में घूम-घूम कर कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं। वीरवार को नगर परिषद सचिव राजेश कुमार की अनुवाई में पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा को पूरी तरह से सैनीटाइज़ किया गया नप सचिव ने कहा कि लोगों का जीवन व मरण ऊपर वाले के हाथ में है। जीवन मे अच्छे कर्म करने का मौका बहुत कम लोगों को ही मिलता है। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब व आसपास मौजूद लोगों को भी कोरोना वायरस के बचाव हेतु जागरूक किया। नगर परिषद ने सभी कर्मचारियों को मुहल्लों में सैनिटाइजर के छिड़काव का जिम्मा सौंपा गया है।सचिव ने बताया कि वीरवार को पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा व उसके आसपास के क्षेत्रों को भी सिनीटाइज़ किया गया है नप कर्मचारियों की कई टीमें बनाई गई है जो की छावनी के सभी वार्डों में जाकर सिनीटाइज़ करने का कार्य कर रही है।