फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 23 से शुरू होगी धान की खरीद, मंडी में सफाई व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रदेश भर में धान की खरीद के लिए तारीख निर्धारित हो गई है। 23 सितंबर से धान की खरीद सभी मंडियों में शुरू हो जाएगी लेकिन अभी तक मंडियों में व्यवस्था चरमराई हुई है। अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में भी जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

बारिश के कारण मंडी में जलभराव हो गया है। लेकिन प्रशासन ने अभी तक सफाई का काम शुरू नहीं करवाया है। इसके साथ ही किसानों के लिए पीने के पानी और खाने की भी व्यवस्थाएं ठीक नहीं हुई हैं। वहीं, आढ़तियों और मिल संचालकों में भी चावल के स्थान को लेकर रोष है।
मिल संचालकों का कहना है कि सीजन शुरू होने वाला है लेकिन अभी तक गोदामों में चावल रखने की जगह नहीं है। ऐसे में मिल संचालकों के लिए परेशानी बढ़ने वाली है। पिछले वर्ष का चावल भी अभी गोदामों से उठा नहीं है।
विज्ञापन

नालियों में घास उगने से निकासी रुकी
शहर की नई अनाज मंडी में बनी नालियों में जगह-जगह घास उगने से गाद जमा हो गई है। इसके कारण बारिश का पानी नालियों में जमा हो गया है। इससे निकासी प्रभावित हो रही है। ऐसे में अगर धान की आवक शुरू होगी तो किसानाें को परेशानी हो सकती है।
सुरक्षा भी रहेगी चुनौती
गेहूं के सीजन में नई अनाज मंडी चाेरी की कई वारदातें सामने आई थी। मंडी की पिछली तरफ से लेकर हिसार रोड की तरफ से भी चोर वाहनों से जरिए गेहूं की बोरियां चोरी कर ले गए थे।
इस बार धान के सीजन में भी चोरों से सुरक्षा भी एक अहम चुनौती रहेगी। रेलवे लाइन की तरफ से अनाज मंडी की दिवारें बहुत छोटी हैं। इसलिए यहां से सेंधमारी का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है।
गेहूं के सीजन में पांच से छह आढ़तियों की दुकानों में रखी गेहूं चोरी हो गई थी। इसके बाद आढ़तियों ने अपने स्तर पर दुकानों के लिए चौकीदार भी रखे थे।
मंडी में टाइल वाली गली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। धान के सीजन को देखते हुए सफाई का काम जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर भी पुलिस विभाग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

दलेल सिंह, मंडी सचिव अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें