फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंडियों में धान के ढेर, उठान सुस्त

विज्ञापन
सिटी नई अनाज मंडी में शेड के नीचे लगाया हुआ धान।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में धान की आवक बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में एक से दो लाख क्विंटल धान की आवक हो रही है। लेकिन समय पर उठान न होने के कारण मंडियों के शेड भी भरते जा रहे हैं।
विज्ञापन

यही हाल रहा तो मंडियों में धान रखने के लिए जगह भी कम पड़ जाएगी। राइस मिलर्स की हड़ताल के कारण उठान की गति धीमी हो गई है। लेकिन आवक दो गुणा तेजी से बढ़ रही है। जिला अंबाला में अभी तक 903693 क्विंटल धान की आवक हुई है।
इसमें से अभी तक 377930 क्विंटल की खरीद हुई है। विभिन्न एजेंसियों ने अभी तक 53390 क्विंटल धान का उठान करवा दिया है। शुक्रवार को 87680 क्विंटल धान की खरीद हुई है। उठान को देखें तो अभी तक जिले की 14 मंडियों से सिर्फ 14 प्रतिशत ही उठान हो पाया है।
विज्ञापन

एग्रीमेंट के बिना नहीं मिल रही तेजी
अपनी मांगों को लेकर राइस मिलर्स पिछले कई दिनों से रोष जता रहे हैं। जिला राइस मिलर्स एसोसिएशन प्रधान संजीव गर्ग ने बताया कि मांगों को लेकर अधिकारियों से भी बातचीत करने का प्रयास किया था लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। नतीजतन अब मिलर्स हड़ताल पर बैठ गए हैं। एजेंसी अपने स्तर पर ही धान की खरीद कर रही है और अपने गोदामों में रख रही है। अभी तक पुराने चावल को भी पूरी तरह से खाली नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें