अंबाला में वीरवार की सुबह धुंध में ठिठुरती छात्राएं स्कूल जाते हुए।
- फोटो : Ambala
पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। वीरवार सुबह ट्विनसिटी में भी ऐसे ही हालात देखने को मिले। सुबह लगभग 10 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाएं चलती रहीं। 11 बजे के बाद मौसम में थोड़ा परिवर्तन हुआ, लेकिन सूरज ढलते ही एक बार फिर ठंड बढ़ गई। दिन का तापमान 19 डिग्री रहा और रात का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक लगातार मौसम में परिवर्तन होगा। वहीं रविवार से बादल छाने और सोमवार से बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।