फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक यूक्रेन से चार छात्रों के पहुंचने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन में मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करने गये नारायणगढ़ के 4 छात्रों की शुक्रवार सायं तक भारत वापसी की संभावना है। छात्र हर्ष वर्धन के पिता लाजपत भारांपुर ने बताया कि उसका पुत्र तथा 3 अन्य छात्र आर्येन्द्र, वीरेन तथा अभिनव बंसल यूक्रेन के ओडेसा से अनेकों बाधायें पार कर हंगरी के बार्डर के रास्ते हंगरी बुडापेस्ट पहुंच गये थे। लाजपत के अनुसार वापसी की टिकटें मिलने के उपरांत अब ये चारों बुडापेस्ट के एयरपोर्ट पर हैं और किसी समय भी फ्लाइट से भारत आ सकते हैं। इसी प्रकार अभिषेक वर्मा के पिता प्रवीन वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र रोमानिया एयरपोर्ट से भारत के लिए उड़ान भरने की तैयारी में है और शुक्रवार को भारत आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें