अंबाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड रिसर्च में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए वक
अंबाला। अंबाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड रिसर्च में बीटेक एवं बीबीए फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों का अभिवादन डॉक्टर अंजना द्वारा किया गया। कंसलटेंट इंजीनियर पीके सोनी ने कॉलेज की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में बताया। कॉलेज निदेशक डॉ. आशावंत गुप्ता ने सभी नवांगतुक छात्रों से कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष का परिचय करवाया। मंच संचालन वंदना कथूरिया ने किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अजय पाल सिंह समेत सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।