अंबाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इग्नू लर्निंग स्ट्डीज सेंटर की ओर से नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. देसराज बाजवा ने शिरकत की। प्राचार्य ने छात्रों को बताया कि महाविद्यालय के इग्नू लर्निंग स्ट्डीज सेंटर में किसी भी आयु का अभ्यर्थी दाखिला लेकर अपनी स्टडी जारी रख सकता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की ओर से इग्नू के सभी छात्रों को पढ़ाई से संबंधित सभी प्रकार का मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इग्नू समन्वयक प्रो. शगुन आहूजा ने छात्रों को परीक्षा फार्म भरने, आगामी सत्र के लिए पंजीकरण करने, असाइनमेंट तैयार करने और काउंसलिंग संबंधी नियमों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. अजय चौहान, इग्नू काउंसलर प्रो. रजनी सैनी, प्रो. नायब सिंह और सहायक मोहन भी उपस्थित रहे।