फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कम लागत में स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

Wed, 20 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में छात्रों को जागरूक करतीं उप प्राचार्या। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के वूमेन सेल और एपेक्स एसडीजी चैंपियन 2025 के सहयोग से कम लागत में स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें गांधी मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की उप प्राचार्य डॉ. रामा रानी ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को जागरूक किया। कार्यक्रम की वक्ता ने कम लागत में पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन से संबंधित मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार कॉलेज के हिंदी विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी को याद करते हुए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अनीश कुमार ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व बंधुत्व की वाहक है। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. रितु गुप्ता, भाषण प्रतियोगिता में डॉ. राजेंद्र देशवाल, प्रो.प्रियंका, प्रो. हर्षिता व प्रो.मीरवाल की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें