अंबाला छावनी के सदर बाजार में साझी प्रभातफेरी में नाम सिमरण करती संगत। प्रवक्ता
अंबाला। धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश दिवस के संबंध में वीरवार को अंबाला छावनी के सभी गुरुद्वारों की साझी प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी तड़के लगभग पांच बजे सदर बाजार चौक पर एकत्रित हुईं और फिर नगर कीर्तन के रूप में मुख्य बाजार से होते हुए छावनी के पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में जाकर संपन्न हुई। यहां समाप्ति पर गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। गुरुद्वारा साहब के प्रधान कुलजीत सिंह बेदी सहित बीएस बिंद्रा ने प्रभात फेरी का स्वागत किया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरबजीत सिंह जोहर, श्री सुखमणि साहिब गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह अरोड़ा, अवतार सिंह, हरविंदर सिंह, भोला जोगिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह राजा, कुलवंत सिंह, हर सिमरन सिंह आदि मौजूद रहे।