अंबाला सिटी। सीआईए-1 की टीम ने एक किलो 150 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए रामोतार को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। नशा कहां से लाने व सप्लाई किसको करने के बारे में पता लगाने के लिए उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी रामोतार उत्तर प्रदेश के गांव कोठा का रहने वाला है। दो नवंबर को टीम को सूचना मिली थी कि रामोतार उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में अफीम लाकर अंबाला में नशा तस्करी करने का कार्य करता है। टीम ने हरि पैलेस के पास नाकाबंदी कर आरोपी को दबोचा था। अब पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाने के लिए उसके पैतृक गांव से संबंधित थाना में पत्राचार करेगी। संवाद