फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फ्रेट कॉरिडोर के शंभू-साहनेवाल सेक्शन पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू

Mon, 04 Dec 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

मालगाड़ियों के लिए अलग रेल सेक्शन तैयार होने का असर अब अंबाला कैंट स्टेशन पर नजर आने लगा है। स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के रास्ते से मालगाड़ियों के हटने से समय की बचत हो रही है
विज्ञापन
डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर दौड़ती मालगाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ियों का संचालन आरंभ हो गया। इसका सफल संचालन अंबाला मंडल के अधीन शंभू-साहनेवाल रेल सेक्शन पर शुरू हुआ। सुरक्षा कारणों से अभी इस सेक्शन पर मालगाड़ियों का संचालन 12 घंटे के हिसाब से किया जा रहा है।

विज्ञापन


जल्द ही इस पर 24 घंटे निर्विघ्न मालगाड़ियों का संचालन होगा। वहीं कलानौर से पिलखनी के बीच इस सप्ताह मालगाड़ियों का संचालन आरंभ हो जाएगा। इससे पहले कलानौर और अंबाला के बीच ट्रायल आप्रेशन के तहत मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मालगाड़ियां सीधा कलानौर से होते हुए साहनेवाल तक पहुंच सकेंगी। यह रेल लाइन विशेषकर मालगाड़ियों के लिए शंभु से सहारनपुर के पिलखनी तक बिछाई गई है।

नहीं रुकेंगी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें
मालगाड़ियों के लिए अलग रेल सेक्शन तैयार होने का असर अब अंबाला कैंट स्टेशन पर नजर आने लगा है। स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के रास्ते से मालगाड़ियों के हटने से समय की बचत हो रही है और वह सही समय पर गंतव्य तक पहुंच रही हैं। हालांकि अभी यह आंशिक तौर पर है, लेकिन आने वाले समय में मालगाड़ियों के अलग रेल लाइन पर चलने से ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। जो यात्री ट्रेनें मौजूदा समय में चल रही हैं वो भी सही समय पर चल पाएंगी।
विज्ञापन


अंबाला के अधीन खुर्जा तक सेक्शन
परियोजना के तहत अब अंबाला मंडल के अधीन का क्षेत्र साहनेवाल से लेकर पिलखनी तक नहीं बल्कि खुर्जा तक होगा। मेरठ के अधीन सेक्शन को भी अब अंबाला मंडल के अधीन कर दिया गया है। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी मंडल की होगी। इसलिए अब ट्रेन का संचालन अधिकारियों की निगरानी में सीधा खुर्जा तक हो सकेगा।

शंभू से साहनेवाल के बीच मालगाड़ियों का संचालन आरंभ हो गया है। अब कलानौर से पिलखनी शुुरू होगा। फिर दिसंबर माह के अंत तक साहनेवाल से पिलखनी तक मालगाड़ियां दौड़ने लगेंगी। अब खुर्जा के रेल सेक्शन पर भी कार्य शुरू करवा दिया गया है। -पंकज गुप्ता, महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें