फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ओपीडी बंद, मरीजों ने इमरजेंसी में कराया इलाज

Tue, 23 May 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। इमरजेंसी में सोमवार को अधिक भीड़ दिखी। जहां अन्य दिनों में पांच से छह मरीज ही एक बार में दिखाई देते थे। सोमवार को इमरजेंसी में जांच कराने के लिए मरीजों और तीमारदारों की कतार लगी रही। मरीज अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

स्टाफ के लिए भी व्यवस्था बनाना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि सोमवार को सरकारी छुट्टी की घोषणा हुई थी, परंतु लोगों को इस संबंध में जानकारी ही नहीं थी। इस कारण मरीज और तीमारदार आम दिनों की तरह ही ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे थे। जब अस्पताल में आने पर पता लगा कि छुट्टी है। तब उन्होंने इमरजेंसी का रुख किया। यही कारण रहा कि इमरजेंसी की पर्ची वाली लाइन और डॉक्टर के कमरे के बाहर मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लगी थी। यह सिलसिला करीब एक बजे तक चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें