फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भगवद् गीता ही कलयुग के दोषों से बचाती है : कमलानंद गिरि

Tue, 20 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नावल्टी रोड स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में श्री कल्याण कमल पुरुष एवं महिला सत्संग समिति की ओर से 20 से 28 जनवरी तक श्रीमद्भागवत गीता सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में हरिद्वार के कल्याण कमल आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि महाराज प्रवचन करेंगे। समिति के कोषाध्यक्ष शीतल बंसल एवं सदस्य कुलभूषण गोयल ने बताया कि यह आयोजन सुश्चिता गिरि के सानिध्य में होगा। कथा की पूर्व संध्या पर आयोजन स्थल पर पहुंचने पर स्वामी कमलानंद गिरि महाराज का समिति के सदस्यों की ओर से स्वागत किया गया। गिरि महाराज ने कहा कि कलियुग से बचने के लिए किसी अन्य उपाय की तरफ जाने की आवश्यकता नहीं है। श्रीमदभगवद् गीता ही कलयुग के दोषों से मानव को संरक्षित रख सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें